चूरू के घांघू गांव में शहीद राजेश कुमार फगेड़िया की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर शहीद स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने “भारत माता की जय” और “शहीद राजेश फगेड़िया अमर रहे” के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। शहीद सैनिक हवलदार लखू सिंह बालिका राउमावि की छात्राओं ने विद्यालय से शहीद स्मारक तक शहीद के सम्मान में तिरंगा रैली भी निकाली। सियाचिन ग्लेशियर में हुए थे शहीद
उल्लेखनीय है कि राजेश कुमार फगेड़िया वर्ष 2011 में ऑपरेशन मेघदूत के दौरान सियाचिन ग्लेशियर वन में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे।
इस मौके पर समाजसेवी महावीर नेहरा ने कहा कि वीर सैनिकों के बलिदान के कारण ही हम सुरक्षित हैं। उन्होंने युवाओं से अमर शहीदों के बलिदान से देशभक्ति की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सैनिकों और परिवारों के प्रति सम्मान की भावना
समाजसेवी परमेश्वर लाल दर्जी ने कहा कि हमारे सैनिक बर्फीले और खराब मौसम में भी देश की सीमाओं पर दुश्मनों का सामना करते हैं। उन्होंने देश और उसकी सीमाओं की सुरक्षा का श्रेय सैनिकों को देते हुए कहा कि हमारे मन में सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान की भावना होनी चाहिए।
इस दौरान शहीद वीरांगना मधु देवी और शहीद परिवार का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भागीरथ राम फगेड़िया, शहीद पिता पूर्व सैनिक रामलाल फगेड़िया, माता शारदा देवी, शहीद वीरांगना मधु फगेड़िया, भाई राकेश फगेड़िया, सुमन देवी, बहन अंजू, बहनोई सरजीत मांझू, डॉ. देवेन, मयंक, नितेश, अंशुल, प्रधानाचार्य जगदीश खेड़ीवाल, प्रधानाचार्य सिकंदर कुरैशी, प्रधानाचार्य रामचंद्र जांगिड़, जीवणराम फगेड़िया, मेघाराम फगेड़िया, पूर्णाराम फगेड़िया, चोखाराम फगेड़िया, प्यारेलाल फगेड़िया, हीरालाल फगेड़िया, सोहनलाल फगेड़िया, सामाजिक कार्यकर्ता बीरबल नोखवाल, नानू राम दर्जी और लिखमाराम प्रजापत सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।


