रायगढ़ में सीएम साय का रोड शो आज:भाजपा महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की करेंगे अपील

छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। ऐसे में प्रत्याशी जनसंपर्क में लगे हुए हैं। रायगढ़ में बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रोड शो होगा। जिसमें वित्तमंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान मौजूद रहेंगे। भाजपा के पक्ष में प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रोड शो बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा। रोड शो सक्तिगुड़ी चौक से शुरू होकर घड़ी चौक, हंडी चौक, सिटी कोतवाली, हटरी चौक, गद्दी चौक, सुभाष चौक, नगर निगम रोड, रामनिवास टॉकीज चौक, गोपी टॉकीज रोड से होते हुए शहीद चौक तक जाएगी। 6 वार्डों से गुजरेगा रोड शो रोड शो में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 48 वार्ड के पार्षद और महापौर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। इस दौरान रोड शो वार्ड नंबर 14, 15, 16 से शुरू होकर वार्ड नंबर 17 से गुजरते हुए वार्ड नंबर 19 और 20 में खत्म होगा। जगह-जगह बनाए गए स्वागत द्वार मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर शहर में तैयारियां पूरी कर ली गई है। शहर में जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। एक दिन पहले हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन के बाद से भाजपा कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *