सुकमा | केरलापाल पुलिस ने 3 किलो वजनी टिफिन बम और विस्फोटक समेत दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक पर 1 लाख का इनाम है। नक्सलियों से 2 डेटोनेटर, 10 मीटर कार्डेक्स वायर बरामद किया। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को केरलापाल थाना से जिला बल व परिया कैंप से सीएएफ की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन व नक्सलियों को पकड़ने सिरसेट्टी, गड़गड़पारा व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। इस दौरान परिया मार्ग पर 2 संदिग्धों को जवानों ने पकड़ लिया। पकड़े गए संदिग्धों में मुचाकी देवा व मुचाकी जोगा शामिल हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया।


