कटनी के माधवनगर में हाईकोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर:शासकीय भूमि पर बनी 1600 वर्गफीट की दुकानें ध्वस्त

कटनी के उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में प्रशासन, पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। हाईकोर्ट के आदेश पर हॉस्पिटल लाइन में लगभग 1600 वर्गफीट शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, हॉस्पिटल लाइन में खेपचंद मोटवानी नामक व्यक्ति ने लगभग 1600 वर्गफीट शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कराया था। यह निर्माण कई दुकानों के रूप में किया गया था। चार बार दिया था नोटिस इस मामले में किशोर जियानी ने शिकायत दर्ज कराई थी और इसे हाईकोर्ट तक ले जाया गया। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद अवैध अतिक्रमण को तोड़ने का आदेश जारी किया था। इसके बाद खेपचंद को चार बार नोटिस जारी कर अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके बाद गुरुवार को प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह अधिकारी रहे मौजूद कार्रवाई के दौरान एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, तहसीलदार आशीष अग्रवाल, हर्षवर्धन रामटेके, माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे, पटवारी चंद्रशेखर कोरी, ब्रजबिहारी दुबे, दादूराम पटेल, विनीत सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *