UGC बिल के खिलाफ रोष:कलेक्टर को PM के नाम दिया ज्ञापन, रूपवास में कल निकलेगी रैली

UGC एक्ट को लेकर भरतपुर जिले के अलग-अलग इलाकों में विरोध शुरू हो गया है। UGC एक्ट को लेकर गुरुवार को भरतपुर कलेक्टर को ब्राह्मण सभा ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। रूपवास में कई समाजों की बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि शुक्रवार (30 जनवरी) को एक्ट के विरोध में बड़ी रैली निकाली जाएगी। PM के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन ज्ञापन देने पहुंचे केदारनाथ पाराशर ने बताया- केंद्र सरकार ने UGC एक्ट को 13 जनवरी को पास किया है। उसके विरोध में यहां समाज के लोग जुटे हैं। सरकार एक तरफ कहती है कि समतावाद होना चाहिए। इस एक्ट के माध्यम से जातिगत विद्वेष फैलाने का काम किया गया है। इस तरह का कानून वापस होना चाहिए। संविधान सभी को समानता का अधिकार देता है उन्होंने कहा- देश के सभी लोगों को संविधान समानता का अधिकार देता है। इसके बाद भी सरकार इस तरह के कानून क्यों पारित करती है? हमारी मांग है कि इस तरह के एक्ट को वापस लिया जाए और भविष्य में इस तरह के कानून नहीं बनाए जाएं। UGC एक्ट के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन रूपवास में हुई बैठक में मौजूद एडवोकेट मोहन लाल ने बताया- इस एक्ट के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। एक्ट के खिलाफ सभी समाजों में आक्रोश है। इस बिल की कोई जरुरत नहीं थी। यह बिल सिर्फ हैरेसमेंट करने के लिए लाया गया है। सर्वण समाज मिलकर बिल का विरोध करेंग, धरना देंगे। अगर यह बिल वापस नहीं लिया जाएगा तो, समाज कोई भी कदम उठाने के लिए तैयार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *