बौंली में देर‌ रात तक चला सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर:लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का देर रात तक लिया आनंद

नगर पालिका मुख्यालय बौंली पर मंगलवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद शाखा बौंली का स्नेह मिलन समारोह मुनीम जी की धर्मशाला में आयोजित किया गया। वहीं बालिका माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। दोनों ही कार्यक्रमों में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। भारत विकास परिषद शाखा बौली के परिवार स्नेह मिलन समारोह में बतौर अतिथि भारत विकास परिषद नेशनल प्रोजेक्ट सदस्य संपर्क हरिप्रसाद शर्मा, रीजनल सेक्रेटरी संपर्क दिनेश गर्ग, एकल अभियान संभाग ग्राम विकास प्रशिक्षक राजस्थान पूरणमल पोसवाल,अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख धर्मपाल सैनी, समाजसेवी ताराचंद मंगल व प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी बनवारी लाल गोयल मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व राष्ट्रगीत के साथ किया गया। कार्यक्रम के तहत शाखा परिवार की महिलाओं व बालिकाओं ने देशभक्ति व धार्मिक गीतों पर एक से बढ़कर एक एकल डांस व ग्रुप डांस प्रस्तुतियां दी।कार्यक्रम को अतिथियों ने संबोधित करते हुए भारत विकास परिषद शाखा बौली के सामाजिक सरोकार की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान राजकीय सेवा प्राप्त करने वाले शाखा सदस्यों को व सत्र 2018-19 से अब तक के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शाखा सचिव नरेश गोयल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं इकाई अध्यक्ष गोविंद बुंदेला ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन कवि आशीष मित्तल ने किया। ​​​​​​बालिका आदर्श विद्या मंदिर का वार्षिक उत्सव आयोजित यहां बालिका माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी व प्रसिद्ध व्यवसायी गोकुलचंद गोयल थे। कार्यक्रम में बतौर अतिथी भाजपा नेता केदार लाल मीणा, रामावतार मीना सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने एकल गीत,सामूहिक गीत, कविता, भाषण,एकांकी सहित अन्य कार्यक्रमों की रोचक प्रस्तुतियां दी।अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय को संस्कारों का पर्याय बताया। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य गोविंद नारायण भदोरिया ने किया। वहीं स्थानीय प्रधानाचार्य तुलसीराम सैनी विद्यालय परिवार के श्योजी राम सैनी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से जुड़े हुए गोपाल भारद्वाज, दिनेश पुरी,नरसी गुर्जर, योगेंद्र भारद्वाज,मंजू सिंघल, शकुंतला पाटीदार,गरिमा कुर्मी,मनाली पाराशर सहित कई लोग मौजूद रहे। इनपुट-आशीष मित्तल।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *