जगदलपुर कोर्ट को बम से उड़ाने का मेल:लिखा- तमिलनाडु की एक्ट्रेस कांस्टेबलों से बर्तन-कपड़े साफ करवाती है, इसलिए ISI के साथ मिलकर बनाया निशाना

जगदलपुर जिला एवं सत्र न्यायालय को एक दिन पहले (28 जनवरी) बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। कोर्ट के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर एक मेल आया था जिसमें लिखा था कि तमिलनाडु की एक्ट्रेस नयनतारा ने पुलिस कांस्टेबलों को गंदे कपड़े और बर्तन साफ करने मजबूर किया है।

जिससे कई लोगों को डायरिया जैसी बीमारी हो रही है। इसलिए पूर्व पुलिस कांस्टेबलों ने पाकिस्तानी ISI के सदस्यों के साथ मिलकर कोर्ट को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि यह मेल 28 जनवरी की सुबह करीब 4:59 बजे भेजा गया था।

ई-मेल भेजने वाले का नाम जीवा वेंघाई बताया गया है और ई-मेल आईडी outlook डोमेन की है। मेल में लिखा गया था कि कोर्ट में जल्द ही दो सुसाइड बम और तीन जहरीले गैस धमाके होंगे। ई-मेल में लिखी ये बातें
ई-मेल के कंटेंट में तमिलनाडु के कथित कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स, DMK, पाकिस्तानी ISI और गैस हमले जैसी गंभीर बातें लिखी गई हैं। मेल में यह भी दावा किया गया था कि कोर्ट और जजों के चैंबर के पास पहले से ही बम रख दिए गए हैं और रिमोट कंट्रोल के जरिए धमाका किया जाएगा। मेल में दिल्ली के एक पुराने सुसाइड ऑपरेशन का भी जिक्र किया गया है।

इसमें लिखा हुआ है कि अमोनियम नाइट्रेट से बने 3 C-4 बम बने हैं। लंच के टाइम में एक या दो सदस्य कोर्ट के पास आएंगे। ये पाकिस्तानी ISI सदस्य होंगे। इनके पास रिमोट कंट्रोल ट्रिगर है। कोर्ट के नजदीक पहुंचते ही बम ब्लास्ट होगा। यदि बम ब्लास्ट नहीं होता है तो दिल्ली सुसाइड की तरह खुद को उड़ा लेंगे।

जांच कर रही पुलिस
कोर्ट प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल को ई-मेल की तकनीकी जांच सौंपी गई है। आईपी एड्रेस, सर्वर लोकेशन और मेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर एक्सपर्ट्स जुटे हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियां इसे फर्जी धमकी मानकर खारिज करने से पहले हर एंगल से जांच कर रही हैं।

बस्तर जिले के SP शलभ सिन्हा ने कहा कि मामले की हर एक एंगल से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *