कोटपूतली में छापाला भैरू बाबा का लक्खी मेला कल:गुरुवार को 21 हजार महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, शुक्रवार को होगी महाप्रसादी

कोटपूतली में छापाला भैरू बाबा का 17वां वार्षिकोत्सव और लक्खी मेला शुक्रवार, 30 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 21 हजार महिलाओं ने विशाल कलश यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा चोटिया मोड़ से शुरू होकर मंदिर परिसर तक पहुंची। यात्रा में शामिल महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण किए हुए थे और धार्मिक भजनों पर नृत्य कर रही थीं। 15 डीजे साउंड के साथ निकाली गई इस यात्रा पर ड्रोन से फूल बरसाए गए। 651 क्विंटल चूरमे का भोग लगेगा 30 जनवरी को विशाल मेला, भंडारा और जागरण का आयोजन होगा। ग्रामीणों में मेले को लेकर भारी उत्साह है और वे पिछले एक महीने से जन सहयोग से भंडारे की तैयारियों में लगे हुए हैं। लाखों श्रद्धालुओं के लिए 651 क्विंटल चूरमा तैयार किया गया है। शुक्रवार सुबह भैरू बाबा को भोग लगाने के बाद महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। धमाल का आयोजन वार्षिकोत्सव के दौरान मुकेश एंड पार्टी (जमालपुर), शिंभु एंड पार्टी (मूसनौता), बीरबल एंड पार्टी (देवीपुरा), मक्खन महासी एंड पार्टी (बन की ढाणी), मुखराम (बगड़ावत एंड पार्टी मूसनौता), ख्यालीराम, श्योराम, जगदीश मण्ढ़ा और आंतेला डप, मंजीरा द्वारा धमाल कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *