राजनांदगांव| दक्षिण पूर्व से आ रही गर्म हवा ने जिले का तापमान बढ़ा दिया है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार हो गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 19 डिग्री पर पहुंच गया है। इससे दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पूर्व से आ रही हवा के साथ नमी भी आने लगी है। इससे आसमान में बादल छा सकते हैं।


