भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूडीएच मंत्री झाबर सिंह से मुलाकात की:कोटपूतली नगर परिषद की समस्याओं से अवगत कराया; जल्द समाधान का मिला आश्वासन

कोटपूतली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग (यूडीएच) मंत्री झाबर सिंह खर्रा से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री झाबर को ईटली जोहड़ की समस्या से अवगत कराया भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार बंसल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री का गुलदस्ता और साफा भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री को वर्षों पुरानी ईटली जोहड़ की समस्या से अवगत कराया, जिससे आसपास के क्षेत्र के लोगों को पिछले कई वर्षों से परेशानी हो रही है। सीवरेज, स्ट्रीट लाइट की समस्याएं भी बताई सामाजिक कार्यकर्ता प्रफुल्ल रमन ने कोटपूतली क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, सीवरेज लाइन और स्ट्रीट लाइटों से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी। मंत्री ने समाधान का आश्वासन दिया यूडीएच मंत्री खर्रा ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक अरविंद वर्मा, प्रशांत अग्रवाल, दिनेश यादव, रोहित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *