पाली जिले के जवाई बांध खंड कार्यालय में गुरुवार को जवाई बांध नहर प्रणाली के समस्त संगम अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई।
जवाई नहर खंड सुमेरपुर के अधिशाषी अभियंता राज भंवरायत ने बताया कि बैठक में जवाई बांध से चौथी पाण के लिए नहर खोले जाने के संबंध में चर्चा की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि 3 फरवरी को नहर खोली जाकर 4 फरवरी को बाराबंदी लागू करने का निर्णय लिया गया। चौथी पाण 25 दिनों की होगी। जिसमें साण्डेराव, तखतगढ, सुमेरपुर कार्यालय में केम्प लगाकर सिंचाई कर की वसूली की जा रही है। सिंचाई कर जमा नही करवाने पर संबंधित काश्तकारों को बाराबन्दी से वंचित किए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।


