छिंदवाड़ा में गाजर का हलवा खाने से 11 बीमार:पेट दर्द-उल्टी के बाद 6 रेफर; फूड इंस्पेक्टर ने लिए सैंपल, बीकानेर स्वीट्स का मामला

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार रात गाजर का हलवा खाने से 11 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। महालक्ष्मी बीकानेर स्वीट्स से खरीदे गए हलवे को खाने के बाद सभी को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। आनन-फानन में उन्हें अमरवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए 6 लोगों को छिंदवाड़ा रेफर कर दिया गया है। इनमें से एक मरीज की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है, हालांकि बाकी सभी खतरे से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 9 बजे कुछ दोस्तों ने अमरवाड़ा स्थित महालक्ष्मी बीकानेर नाम की दुकान से गाजर का हलवा खरीदा था। हलवे के सेवन के कुछ देर बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजनों और दोस्तों ने उन्हें तत्काल अमरवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया।
फूड इंस्पेक्टर ने लिए सैंपल, जांच रिपोर्ट का इंतजार घटना की जानकारी मिलते ही अमरवाड़ा एसडीएम और फूड इंस्पेक्टर की टीम देर रात ही दुकान पर पहुंच गई। गुरुवार सुबह फूड विभाग की टीम ने दुकान से खाद्य सामग्री के सैंपल कलेक्ट किए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच पूरी होने तक प्रशासन दुकान और संबंधित खाद्य सामग्री पर नजर रख रहा है। अधिकारी बोले- फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा फूड इंस्पेक्टर गोपेश मिश्रा ने बताया, “प्राथमिक तौर पर यह मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सैंपल कलेक्ट किए जा रहे हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।” प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे संदिग्ध खाद्य सामग्री का सेवन न करें और तबीयत खराब होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। पीड़ितों की सूची 1. आरती पति शुभम नामदेव 2. शाश्वत जैन- 23 साल
3. प्रिंश साहू- 25 साल
4. हिमांशु साहू- 23 साल
5. आरती नामदेव- 30 साल
6. शिवाय नामदेव- 2 साल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *