चंडीगढ़ में नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या:दोस्त की हालत भी गंभीर; 2 दोस्त पार्टी से लौट रहे थे, 7-8 युवकों से विवाद हुआ

जीरकपुर के बलटाना इलाके में कुछ युवकों ने मेन मार्केट में एक नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उसका दोस्त भी गंभीर रूप से घायल है, जिसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के पिता राकेश नेगी ने बताया कि उनका बेटा कृष घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जा रहा है। कृष और उसके दोस्त प्रिंस की बलटाना में किसी बात को लेकर 7-8 युवकों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। सीसीटीवी में तस्वीरें कैद बलटाना थाना प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में उनकी तस्वीरें कैद हो गई हैं। जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। कृष के घर में मातम पसरा है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *