चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर सख्त:मतदान जागरूकता कार्यक्रम समय पर करें, कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ें

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर नोडल अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगरीय निकाय चुनावों के लिए ईवीएम कमिशनिंग और रैंडमाइजेशन का कार्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की मौजूदगी में समय पर पूरा करने को कहा। पंचायत चुनावों के तैयारी की जानकारी ली पंचायत चुनावों के लिए मतपेटियों की व्यवस्था, मतदान सामग्री वितरण, मतदान दलों का गठन और प्रशिक्षण, मतपत्रों का मुद्रण, निर्वाचन व्यय की निगरानी, यातायात और चिकित्सा व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी ली। मतदाता जागरूकता के लिए विशेष कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग की थीम ‘जाबो’ के तहत मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें रंगोली, मोटरसाइकिल रैली, कैंडल मार्च, दीपदान, हर घर मतदान शपथ शामिल हैं। बैगा जनजाति क्षेत्रों में विशेष मतदान कार्यक्रम और नेवता पाती का आयोजन भी किया जाएगा। आचार संहिता का पालन कराने के निर्देश कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आचार संहिता का पालन करते हुए विभागीय कार्यों को जारी रखने के निर्देश दिए। ई-ऑफिस क्रियान्वयन के लिए कर्मचारियों का एनआईसी आईडी बनवाने और ऑनलाइन फाइलिंग का प्रशिक्षण देने को कहा। साथ ही कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां करने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा चन्द्राकर, एसडीएम पेंड्रारोड अमित बेक सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *