कांकेर-नारायणपुर सीमा पर 9 IED बरामद:सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज, सर्च ऑपरेशन पर निकले थे DRG-BSF के जवान

कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने कुल 9 प्रेशर कुकर IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है। सभी IED को मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी को ग्राम मोदेमरका के कोटरी नदी किनारे तलाशी अभियान के दौरान 3 प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किए गए थे। इसके बाद गुरुवार को छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के कलपर गांव के जंगल से 5-5 किलोग्राम के 6 प्रेशर कुकर आईईडी, पटाखा बम, इलेक्ट्रिक वायर और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *