पलवल में राजस्थान के युवक से लूटपाट:पीड़ित बोला- बदमाशों ने रास्ता रोककर लात-घूसे मारे; मजदूरी कर जा रहा था घर

पलवल में राजस्थान के युवक का रास्ता रोककर पहले मारपीट की, फिर 5 हजार रुपए लूट लिए । युवक मजदूरी कर अपने घर वापस जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार, राजस्थान के धौलपुर निवासी राहुल ने दी शिकायत में कहा कि वह चार साल पहले मजदूरी करने के लिए पलवल आया था। वह पिछले चार साल से फुलवाड़ी गांव में मकानों में टाईल-पत्थर लगाने का ठेका लेकर काम करवा रहा है। राहुल ने कहा कि 6 दिन से टाईल पत्थर का काम फुलवाड़ी गांव निवासी संदीप के मकान में चल रहा है। 13 दिसंबर को उसे फुलवाड़ी गांव निवासी नरेश ने मजदूरी के पांच हजार रुपए दिए थे, 14 दिसंबर को दिघोट गांव निवासी कविता देवी ने मजदूरी के 6 हजार रुपए दिए और 15 दिसंबर को फुलवाड़ी गांव निवासी संदीप ने उसे 4 हजार रुपए मजदूरी के दिए थे। बाइक से जा रहा था युवक राहुल ने शिकायत में कहा कि उसने 15 हजार रुपए अपनी जेब में रखे हुए थे और वह काम करके बाइक से बामनीखेड़ा गांव जा रहा था। शाम के करीब साढ़े छह बजे जब वह फुलवाड़ी और नेशनल हाईवे-19 के मध्य पहुंचा तभी चार लड़कों ने उसकी बाइक को जबरदस्ती रुकवा लिया। लात-घूसों से की मारपीट राहुल ने कहा कि बाइक को रुकते ही आरोपी उसे रोड़ से साइड में ले गए और लात-घूसों से मारना शुरू कर दी। उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपए लूट लिए। लूटेरों में एक लडका फुलवाड़ी गांव निवासी करण था, बाकी तीन को वह जानता नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *