कोंडागांव में राधा कृष्ण मंदिर से हुई चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने तुलेश्वर उर्फ राहुल नायक (20) को गिरफ्तार किया है, जिसने 16 सितंबर 2024 की रात मंदिर की दान पेटी से चोरी की थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी से पैसे चुराए थे। लेकिन दान पेटी में मौजूद 30-35 हजार रुपयों में से पुलिस को केवल 5900 रुपए ही बरामद हुए हैं। पुलिस ने चोरी की गई दान पेटी भी बरामद कर ली है। बड़ेकनेरा निवासी तुलेश्वर को 4 फरवरी 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में प्रधान आरक्षक नरेंद्र देहरी, देवार्चन सिदार, मिथलेश रजक, आरक्षक सूखीराम राजपूत और करण ध्रुव शामिल थे।


