MBM यूनिवर्सिटी में छात्रों की सुरक्षा को लेकर विवाद:गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठे स्टूडेंट, बोले बाहरी लोगों का प्रवेश हो बंद

जोधपुर की MBM यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट के साथ बाहर के छात्रों ने मारपीट कर डाली। इसी बात को लेकर स्टूडेंट नाराज हो गए और उन्होंने यूनिवर्सिटी के अंदर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि यूनिवर्सिटी में बाहरी छात्रों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मैन गेट पर ताला लगा दिया। इस दौरान यूनिवर्सिटी में आए कई स्टूडेंट्स भी अन्दर फंसे रह गए। करीब घंटे भर तक चले प्रदर्शन के बाद रातानाडा थाना अधिकारी दिनेश लखावत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गेट का ताला खुलवाकर स्टूडेंट से बात की। उन्हें समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान छात्र कुलपति को बुलाने की मांग पर अड़ गए। छात्रों का कहना था कि यूनिवर्सिटी में बाहर के छात्र आकर आए दिन गुंडागर्दी करते हैं। यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट के पास आईडी कार्ड भी नहीं है। जिससे यह पहचान करना मुश्किल होता है कि कौन सा छात्र बाहर का है और कौन सा छात्र यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। इसी बात को लेकर यूनिवर्सिटी के प्रशासन को बताया गया लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी में 2 साल बाद फेस्टिवल का आयोजन किया जाना है, लेकिन इसके बावजूद बाहर के छात्रों का प्रवेश नहीं रोका गया है। हमें सुरक्षा की गारंटी भी नहीं मिल रही है। इस बात को लेकर कुलपति से मिलने के लिए 3 घंटे तक इंतजार किया, लेकिन वह नहीं मिले। ऐसे में आक्रोशित होकर उन्होंने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया हालांकि बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंचे और उनसे समझाइश के प्रयास शुरू किए।
बता दें कि बीते दिनों यूनिवर्सिटी केंपस परिसर में ही खेल मैदान में यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट और बाहर के छात्रों के बीच विवाद हो गया था। इसके चलते मारपीट हो गई थी। इस मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट भी दी गई थी। इसके बावजूद यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के ठोस कदम नहीं उठाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *