जांजगीर| खरौद के कपूर तालाब के पास मंगलवार की रात आठ जुआरी पकड़े गए। आरोपियों के कब्जे से 12750 रुपए जब्त किए गए हैं। शिवरीनारायण पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि खरौद में जुआ चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां कुछ लोग रुपए का दांव लगा रहे थे। इधर पुलिस को आता देख कुछ जुआरी मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके पर जुआ खेल रहे जुआरी खरौद निवासी मुकेश कटकवार(35), पवन साहू (40), दयाराम साहू(50), प्रकाश थवाइत(30), राकेश केशरवानी(48), दीपक यादव(27), देवेन्द्र साहू(37) और राजकुमार थवाईत(35) को मौके पर जुआ खेलते पकड़ा गया। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 12750 रुपए जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


