बाड़मेर हेल्थ डिपार्टमेंट ने बॉर्डर के इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों की शिकायत पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान झोलाछाप असरफ खान बिना लाइसेंस के क्लिनिक चला रहा था। इस पर टीम ने क्लिनिक को सीज कर वहां से दवाइयां व अन्य मेडिकल सामान को जब्त किया गया। फिलहाल टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। दरअसल, जिले में ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों की ओर प्रेक्टिस कर रहे है। इसको लेकर हेल्थ विभाग को शिकायतें भी मिल रही है। इन्ही शिकायतों पर सीएमएचओ, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महिपालसिंह की टीम ने बॉर्डर के इलाके सामीर का पार, गडरारोड में अवैध क्लिनिकों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सामीर का पार में झोलाछाप असरफ खान बिना लाइेंसेंस के हेल्थ एक्टिविटी संचालित की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान एक कमरे में बड़ी मात्रा में बिना अनुमति दवाइयां, जांच उपकरण, तथा जैव-चिकित्सकीय कचरा बरामद किया गया। पुलिस की मौजूदगी में सीएमएचओ डॉ. विष्णुराम विश्नोई एवं डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महिलपालसिंह ने भवन को दवाइयां एवं जांच उपकरणों सहित सीज किया गया। जांच पड़ताल की जा रही है। सीएमएचओ डॉ विष्णु विश्नोई ने बताया- टीम इन दवाइयां की पूरी डिटेलिंग लेने के साथ जांच करेगी। जांच के बाद ड्रग्स इंसपेक्टर पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाएंगे। लोगों से अपील चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग आमजन एवं जागरूक नागरिकों से अपील है कि इस झोलाछाप डॉक्टरों की सूचना देकर इस अभियान को सफल बनाए। ताकि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


