रतनगढ़ जालान अस्पताल को मिले 5 नए डॉक्टर:विशेषज्ञ डॉक्टर मिलने से अब मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा बीकानेर-जयपुर

चूरू जिले के रतनगढ़ स्थित जालान अस्पताल में पांच नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इन नियुक्तियों से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ग्रुप-2 और पंचायतीराज स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त शासन सचिव निशा मीना द्वारा जारी आदेशों के अनुसार डॉ. विकास कुमार गजराज (रेडियोथेरेपी), डॉ. भानीराम सारण (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रेम कुमारी कुमावत (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. संजीव कुमार (चर्म रोग विशेषज्ञ) और डॉ. नरेंद्रसिंह (रेडियोलॉजिस्ट) को रतनगढ़ जिला अस्पताल में पदस्थापित किया गया है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा लंबे समय से राज्य सरकार से खाली पदों को भरने की मांग की जा रही थी। इन नियुक्तियों से यह मांग पूरी हुई है। सोनोग्राफी विशेषज्ञ के आने से लंबे समय से बंद पड़े सोनोग्राफी कक्ष के फिर से शुरू होने की संभावना है, जिससे गर्भवती महिलाओं सहित अन्य रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा क्षेत्र में पहली बार चर्म रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होने से अब मरीजों को इलाज के लिए बीकानेर या जयपुर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इन 5 डॉक्टरों के आने से अस्पताल की व्यवस्थाओं और रोगी देखभाल में महत्वपूर्ण सुधार होने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *