पाली में रक्तदान शिविर आयोजित:युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान ताकि जरुरतमंदों के आए काम

पाली शहर के मस्तान बाबा के निकट स्थित नगर निगम के अग्निशमन ऑफिस के बाहर बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थानी कलाकारों सहित शहर के कई युवाओं ने रक्तदान किया।
गोविंद भाटी ने बताया कि करीब पांच साल पहले पाली की राजस्थानी कलाकार अनिता भाटी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी पांचवी पुण्यतिथि पर आज रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें राजस्थानी कलाकारों सहित कई युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर सुबह दस बजे से शुरू हुआ। इस दौरान कई भजन कलाकार, मंच संचालक और राजस्थानी डांस कलाकार शिविर में पहुंचे और रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने का उद्देश्य यही है कि हमारी ब्लड किसी जरूरतमंद के काम आए और उसकी जान बचाई जा सके। शिविर के दौरान व्यवस्थाओं में मेहबूब कबाड़ी, गोविंद भाटी, कपिल सागर, मिश्रीलाल भाटी, प्रमोद परिहार, राहुल बंजारा, कमलेश चौहान, हरीश सागर, विकास आदि जुटे नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *