जयपुर में बंगाली खाने के जरिए छात्रों ने हुनर दिखाया:वसंतोत्सव के अवसर पर फैकल्टी और छात्रों ने मनाया बंगाली फूड फेस्टिवल, पारम्परिक स्वाद रहा खास

मनिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर के होटल मैनेजमेंट विभाग ने वसंतोत्सव के अवसर पर एक बंगाली फूड फेस्टिवल का आयोजन किया। इस उत्सव में छात्रों और फैकल्टी ने बंगाली व्यंजनों की विविधता को प्रस्तुत किया, जिससे पूरे परिसर में बंगाल की पारंपरिक खुशबू और स्वाद बिखर गए। इस विशेष आयोजन में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर एन. एन. शर्मा ने कहा कि ऐसे फूड फेस्टिवल से छात्रों को न केवल व्यंजन बनाने की कला में महारत हासिल होती है। उन्हें भारतीय व्यंजनों की विविधता और संस्कृति को भी समझने का अवसर मिलता है। छात्रों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए छोलर दाल, बसंती पुलाव, पायेश, पतिसप्ता जैसी पारंपरिक बंगाली डिशेज तैयार कीं। इन व्यंजनों की प्रस्तुति और स्वाद ने सभी का मन मोह लिया। होटल मैनेजमेंट विभाग के डीन प्रो. ब्रजेश कुमार ने छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा- इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों का मनोबल बढ़ता है। वे भविष्य में भी ऐसे नवाचार करते रहेंगे। डिपार्टमेंट हेड प्रोफेसर शेफ सौरभ शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा- ऐसे आयोजनों से छात्रों को व्यावहारिक अनुभव मिलता है, जिससे वे कुकिंग इंडस्ट्री में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान फैकल्टी और छात्रों ने मिलकर बंगाली भोजन की समृद्ध परंपरा को प्रस्तुत किया, जिससे यह उत्सव न केवल स्वाद का संगम बना बल्कि सीखने और संस्कृति को अपनाने का बेहतरीन मंच भी साबित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *