अमृतसर पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के नाम पर फिरौती मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक जगरूप सिंह चरना पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में एनकाउंटर में घायल हो गया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार, एक व्यापारी को गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के नाम से धमकी भरे वॉयस मैसेज भेजकर फिरौती मांगी गई थी। पुलिस की कार्रवाई में तलवंडी मोहर सिंह, तरन तारन के रहने वाले जगरूप सिंह उर्फ चरना, जुगराज सिंह उर्फ गाजी और शमशेर सिंह उर्फ शेरा को गिरफ्तार किया गया। पिस्टल और कारतूस बरामद घटना में नाटकीय मोड़ तब आया जब पूछताछ के बाद थाने लौटते समय आरोपी जगरूप सिंह ने घबराहट का बहाना बनाया। गाड़ी से उतरते ही उसने एएसआई पवन कुमार की सर्विस पिस्टल छीनने का प्रयास किया और भागने लगा। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसकी टांग में गोली मार दी। घायल आरोपी को गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जगरूप सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने एक 32 बोर की पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। विदेशी नंबरों से कॉल करके मांगते थे फिरौती पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विदेशों में बैठे गैंगस्टर अपने साथियों के जरिए व्यापारियों से फिरौती मांग रहे हैं। पुलिस इस नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गैंगस्टर विदेशों में बैठे अपने साथियों से संपर्क कर पंजाब में व्यापारियों के मोबाइल नंबर हासिल कर उन्हें धमकाकर बड़ी रकम की फिरौती मांगते थे। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।


