मूर्ति विसर्जन के दौरान अश्लील गाने को लेकर विवाद:धनबाद में महिलाओं और बच्चों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 6 से ज्यादा हुए घायल

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहारबरवा में सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के दौरान हंगामा हो गया। इस दौरान बरवाअड्डा पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई युवक जख्मी हो गए। घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में ग्रामीणों ने लोहारबरवा-टुंडी रोड को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर बेवजह लाठी भांजने का आरोप लगाया। वे दोषी पुलिस​कर्मियों पर कार्रवाई की मांग के साथ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि मौके पर पहुंचे। ग्रामीण दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे, पर बाद में थाना प्रभारी ने उन्हें समझा-बुझा कर शांत कराया। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि लाठीचार्ज के लिए अगर पुलिस अधिकारी व सिपाही दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई होगी। इसके बाद लोगों ने जाम हटा लिया। देर रात पुलिस की देखरेख में प्रतिमा का विसर्जन कराया गया। बच्चों ने कहा-उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया पुलिस के लाठीचार्ज और बच्चे समेत कुछ युवकों के घायल होने सूचना मिलने पर ग्रामीण उग्र हो गए। उन्होंने विरोध में लोहारबरवा-टुंडी मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने बेवजह युवकों पर लाठी चार्ज किया है। इधर, घायल बच्चों ने बताया कि पुलिस पहुंची और सीधे लाठी चलाने लगी। जिसे जिधर जगह मिली, वे उधर भागे। कई बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। कुछ के हाथ, पैर व पीठ पर चोटें आई हैं। अश्लील गाना बजाने की शिकायत पर पहुंची थी पेट्रोलिंग पार्टी लोहारबरवा-टुंडी रोड पर बजरंग बली मंदिर में सरस्वती पूजा हुई गई थी। मंगलवार की देर रात मूर्ति विसर्जन करने के लिए समिति के लोग जा रहे थे। इस दौरान पुलिस को कुछ ग्रामीणों ने सूचना दी कि मूर्ति विसर्जन में शामिल कुछ युवक नशे में हैं और अश्लील गाना बजा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवकों को गाना बंद करने को कहा तो युवक पुलिस अधिकारियों से उलझ गए और हंगामा करने लगे। स्थिति अनियंत्रित होता देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया। क्या कह रही है पुलिस ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। उसकी जांच कराई जाएगी। अगर पुलिसकर्मी दोषी मिले तो ​इस बाबत वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
-सुनील कुमार रवि, बरवाअड्डा थानेदार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *