अजमेर से CRPF जवान का नाबालिग भतीजा लापता:स्कूल ड्रेस पहन कर घर से निकला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र से सीआरपीएफ जवान के भतीजे के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग भतीजा घर से स्कूल जाने की कहकर निकला था जो कि वापस घर नहीं पहुंचा है। मामले में पीड़ित चाचा की ओर से अलवर गेट थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह के द्वारा की जा रही है। स्कूल ड्रेस में घर से लापता अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार सीआरपीएफ gc1 में तैनात जवान की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। जवान ने शिकायत देकर बताया कि उसके भाई का बेटा उन्हीं के पास रहता है। सुबह 8 बजे के लगभग स्कूल जाने के बोलकर घर से निकल गया था। जो कि वापस घर नहीं पहुंचा है। पीड़ित जवान ने बताया कि परिवार वालों और उसके रिश्तेदारों के आस-पड़ोस में तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। भतीजा स्कूल ड्रेस और काली टोपी पहनकर घर से निकला था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *