नागौर और मेड़ता सिटी की कृषि उपज मंडियों में पिछले कुछ दिनों से जिंसों के भावों में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। नागौर मंडी में जहां जीरा और तिलहन की फसलों के भाव बढ़े है। लिवाली के चलते तेजी का माहौल बना हुआ है। वहीं मेड़ता मंडी में प्रमुख जिंसों के भाव ऊंचे स्तर पर पहुंचने के स्थिर हो गए है। मंडियों में जीरा के भाव में तेजी आई है। यह कल के 22 हजार 850 के मुकाबले गुरुवार को 23 हजार 000 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। सफेद तिल और काले तिल दोनों के अधिकतम भाव में 500 रुपए की बढ़ोतरी। दूसरी ओर दालों के बाजार में कुछ गिरावट देखी गई है। विराट चमकी मूंग के दाम 200 रुपए कम होकर 8 हजार 700 रुपए तक आ गए है। सरसों के भाव 6 हजार 400 रुपए पर स्थिर बने हुए है।
जानें किनके भाव बढ़े और किनके कम हुए…
मंगलवार (27 जनवरी) के मुकाबले आज गुरुवार (29 जनवरी) को मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में जिंसों के भावों में मिला-जुला असर देखने को मिला है। मंडी से प्राप्त ताजा आंकड़ों के अनुसार, जीरा और मूंग जैसी प्रमुख फसलों के भावों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। गुरुवार को भी जीरा अधिकतम 22हजार 500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर स्थिर रहा। सुवा के भाव में मामूली तेजी आई है जो मंगलवार के 9 हजार 400 से बढ़कर गुरुवार को 9 हजार 600 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। वहीं ग्वार के भाव 5 हजार 350 रुपए से घटकर 5300 प्रति क्विंटल रह गया है। असालिया के भाव भी 6100 से गिरकर 5900 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। इधर, गुरुवार को सरसों 6 हजार 550 रुपए प्रति क्विंटल पर बिकी। सौंफ, ईसबगोल, चना और तारामीरा के अधिकतम भावों में स्थिरता बनी रही और इनमें कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया।


