रीएजेंट घोटाला:शशांक को रिमांड पर भेजा, फाइनेंस ऑफिसर से हुई पूछताछ

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) रीएजेंट घोटाले में मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा से ईओडब्ल्यू की टीम 6 दिन तक पूछताछ करेगी। मंगलवार को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट ने ईओडब्ल्यू को 10 फरवरी तक की रिमांड में सौंप दिया है। बता दें कि शशांक ने मिलीभगत कर 400 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी की है। अब ईओडब्ल्यू 2 आईएएस समेत 6 अफसरों से पूछताछ कर सकती है। टीम ने उनसे पूछताछ करने सरकार से अनुमति मांगी है। सीजीएमएससी की फाइनेंस ऑफिसर मीनाक्षी गौतम को भी इओडब्ल्यू ने मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया। इस दौरान उनसे लेनदेन के संबंध मे पूछताछ किए गए। अन्य अफसरों से भी पूछताछ होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *