ई-रिक्शा के बकाया भुगतान को लेकर शराब पिलाकर की हत्या:4 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग डिटेन

पुलिस थाना सांगानेर सदर, जयपुर साउथ ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि वारदात में सहयोग करने वाले एक नाबालिग को डिटने किया गया है। ई-रिक्शा के बकाया-भुगतान को लेकर आरोपी ने हत्या की थी।
डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि 27 जनवरी को दोपहर करीब 3:30 बजे पीसीआर जयपुर से सूचना प्राप्त हुई कि सीतारामपुरा टोल प्लाजा रिंग रोड के पास एक व्यक्ति का गला काट दिया गया है। सूचना मिलते ही थाना सांगानेर सदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति की पहचान सत्तार खां (40) पुत्र हमीद खां निवासी रामसिंहपुरा, सांगानेर के रूप में हुई, जिसे इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल भेजा गया था। घटनास्थल का निरीक्षण कर एफएसएल मोबाइल यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। बाद में गंभीर हालत को देखते हुए घायल को सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक के चाचा हाजी अब्दुल अजीज ने थाना मालपुरा गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस ने तकनीकी साधनों और सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध इनायत हुसैन (24) पुत्र उस्मान अली, निवासी खादी भंडार रोड, काली पल्टन, टोंक (वर्तमान में गोविंदपुरा, सांगानेर को चिन्हित कर शीघ्र गिरफ्तार किया। इसके साथ ही वारदात में शामिल एक नाबालिग को डिटेन किया गया है। वारदात का कारण और तरीका डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि मृतक सत्तार खां ने आरोपी इनायत हुसैन से एक सेकेंड हैंड ई-रिक्शा खरीदा था, जिसका कुछ भुगतान बाकी था। इसी बकाया राशि को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से मृतक को अपने विश्वास में लिया, पहले उसे डिग्गी रोड पर ले जाकर शराब पिलाई और फिर सीतारामपुरा टोल प्लाजा के पास सुनसान स्थान पर नाबालिग साथी की मदद से धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *