हाफ मैराथन की 21 किलोमीटर दौड़ के ट्रैक का निरीक्षण:केंद्रीय मंत्री ने तैयारियों पर अधिकारियों से की बात, अब तक करीब 7 हजार रजिस्ट्रेशन

अलवर में 9 फरवरी को होने वाली हाफ मैराथन की 21 किलोमीटर दौड़ के ट्रैक का केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने बुधवार दोपहर को निरीक्षण किया। हाफ मैराथन 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर,5 किलोमीटर व पैरा मैराथन 2 किलोमीटर की होगी। केंद्रीय मंत्री यादव कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला, एसपी संजीव नैन सहित अन्य अधिकारियों के लवाजमे के साथ ट्रैक का निरीक्षण करने पहुंचे। ट्रैक पर साफ-सफाई का काम तेजी से जारी है। इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया- 9 फरवरी को अलवर टाइगर मैराथन की नई शुरुआत की है। 21 किलोमीटर का सबसे बड़ा रूट होगा। अलवर सांसद खेल उत्सव में सब बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। अलग-अलग समाज, उद्यमी सहित सब वर्गों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया है। 7 फरवरी को क्रिकेट का फाइनल है। 8 फरवरी काे अन्य खेलों के फाइनल मैच होंगे और 9 फरवरी को अलवर टाइगर मैराथन का आयोजन होगा। मैराथन में भाग लेने के लिए 6 से 7 हजार एथलीट के आवेदन आ चुके हैं। अलवर मैराथन दौड़ की शुरुआत प्रताप ऑडिटोरियम से शुरू आगे भवानी तोप से घोड़ा फेर से वापस आने का रूट होगा। 21 किलोमीटर का रूट, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर व 2 किलोमीटर का अलग-अलग ट्रैक होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *