स्कूल परिसर में नॉनवेज पार्टी का विरोध:विद्यार्थी परिषद ने दिया ज्ञापन, असामाजिक तत्वों और परिसर की परमिशन देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव को ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने गत 2 फरवरी को गढ़ी ब्लॉक के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर और स्कूल परिसर में मांसाहार की पार्टी का विरोध कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदेश सहमंत्री आनन्द निनामा ने बताया कि 2 फरवरी की घटना है और अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। यह घटना सर्व सनातन समाज और छात्रों की भावनाएं को ठेस पहुंचाने वाली है। जिससे सर्व सनातन समाज आहत है। सरकार से निवेदन है कि उक्त आरोपियों और उनको अनुमति देने वाले कर्मचारियों पर ठोस कार्रवाई की जाए। इससे आगामी अन्य परिसरों में ऐसी घटना ना हो। बसंत पंचमी के दिन इस तरह का आयोजन कर सर्व सनातन समाज को अपमानित करने का कार्य किया है। सामाजिक सौंदर्य बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। इस दौरान सयोजक हेमंत खाट, छात्र नेता विनोद मईडा, छात्र नेता नरेश राठौर, अमन, नगरमंत्री आलोक राठौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि बसंत पंचमी के दिन यह घटना हुई। जहां सीबीईओ कार्यालय और स्कूल संचालित हैं। मुख्य प्रवेश द्वार खुला होने के कारण सामाजिक तत्वों ने घुसकर अंदर पार्टी का आयोजन किया था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस कोई एक्शन नहीं ले पाई। महज खाने के सेंपल ले लिए। इस घटना के बाद से लोगों में विरोध बढ़ता जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *