पूर्व विधायक रामलाल की अंतिम यात्रा में उमड़े लोग:कैंसर से हुआ था निधन, एक साल से बीमार थे; पैतृक गांव में दाह संस्कार

जालोर के पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पैतृक गांव रेवतड़ा में दाह संस्कार हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक संयम लोढ़ा समेत कई नेता अंतिम यात्रा में शामिल हुए। संयम लोढ़ा और जालोर पूर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल ने अर्थी को कंधा दिया।
15 दिन से तबीयत ज्यादा खराब थी रामलाल मेघवाल एक साल से कैंसर से जूझ रहे थे। 15 दिन पहले तबीयत ज्यादा खराब हुई तो परिजन पहले जोधपुर और फिर अहमदाबाद (गुजरात) ले गए। अहमदाबाद में डॉक्टर्स ने अंतिम स्टेज बताकर परिजन को लौटा दिया। जालोर के रेवतड़ा गांव में मंगलवार की रात पूर्व विधायक ने अंतिम सांस ली। गुरुवार शाम 4 बजे उनके निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकली। इसमें कांग्रेस से सिरोही के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, जालोर पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, सवाराम चौधरी ने अर्थी को कंधा दिया। शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पैतृक गांव के श्मशान में दाह संस्कार किया गया। यह खबर भी पढ़े…जालोर के पूर्व विधायक रामलाल का निधन:अहमदाबाद में चल रहा था कैंसर का इलाज; सात बार लड़ा चुनाव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *