मऊगंज जिले में शराब कारोबारी के लोगों ने की फायरिंग:रुपयों के लेन-देन में पुराने कर्मचारियों को पीटा, कार पलटाई, तीन लोग घायल

मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित बरांव गांव में रविवार देर रात नई गढ़ी के शराब कारोबारियों ने अपने ही पुराने कर्मचारियों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शराब कारोबारी ने मारपीट के बाद तीन से चार राउंड फायर भी किए। जिन युवकों के साथ मारपीट की गई, उनमें से प्रांशु सिंह नामक युवक के साथ शराब कारोबारी का पैसों के लेन-देन का विवाद चल रहा था। वहीं पुलिस सोमवार सुबह मौके पर पहुंची। घटना स्थल से क्षतिग्रस्त बोलेरो वाहन और कारतूस के खोखे मिले हैं। हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। सभी को मऊगंज सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शराब कारोबारी के यहां लगा रखा था वाहन बरांव पूर्व में रहने वाला घायल प्रांशु सिंह नई गढ़ी शराब दुकान में काम करता था। उसने अपना बोलेरो वाहन शराब कारोबारी के यहां लगा रखा था। वाहन का किराया नहीं मिलने के कारण उसका शराब कारोबारी से विवाद हो गया, जिसके बाद प्रांशु ने थाने में शिकायत की थी। इसके बाद विवाद और बढ़ गया।पैसों के विवाद के चलते ही प्रांशु सहित उसके दो साथी पंकज सिंह बिछरहटा व विदुर पटेल पर शराब कारोबारी के लोगों ने हमला कर फायरिंग की। पार्टी से घर लौटते समय किया पीछा पीड़ित प्रांशु अपने साथियों के साथ रात में पार्टी कर घर लौट रहा था, तभी नई गढ़ी शराब कारोबारी के लोग ब्रेजा और स्कॉर्पियो वाहन से पीछा करते हुए आए। बोलेरो वाहन को टक्कर मारते हुए उसे पलटा दिया, जिसके बाद वाहन में सवार तीनों युवकों के साथ जमकर मारपीट की गई। पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर ने कहा कि रात को दो गुटों के बीच में झगड़ा हुआ था। मऊगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिन्हें चोट आई है, उनका मेडिकल कराया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *