भारतीय जनता पार्टी ने ने अल्पसंख्यक मोर्चा और अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से की गई । प्रदेश महामंत्री नवीन मारकण्डे ने मुख्यालय प्रभारी ने लिस्ट जारी की है। जारी की गई लिस्ट में अल्प संख्यक मोर्चा में 9 जिला अध्यक्ष और अनुसूचित जाति मोर्चा में 5 जिला अध्यक्षों को नियुक्त किया गया है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, पंकज जगत को रायपुर शहर अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अजीज खान को बस्तर जिला अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। देखिए- अल्पसंख्यक मोर्चा और अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा के जिला अध्यक्षों की लिस्ट


