रायगढ़ में मुख्यमंत्री साय का शुरू हुआ रोड शो:सत्तिगुड़ी चौक से लेकर शहर के मुख्य सड़कों पर रोड शो, जगह-जगह स्वागत किया जा रहा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रोड शो शुरू हुआ। कोरबा में आमसभा के बाद मुख्यमंत्री रायगढ़ पहुंचे और और सत्तिगुड़ी चौक से उनका रोड शो दोपहर साढ़े 3 बजे से शुरू हुआ। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान समेत भाजपा के अन्य नेता मौजूद थे। रोड शो में लोगों की जबरदस्त भीड़ देखी गई और मुख्यमंत्री नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा के महापौर व 48 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन मांग रहे थे। पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहुंचने पर सत्तिगुड़ी चौक पर बीजेपी कार्यकर्ता व लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। रोड शो में गाड़ी पर सवार मुख्यमंत्री सभी का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *