पाली में विवाहिता के प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्ची:बोलीं-समझाने पर पीहर से ससुराल आई थीं, सास-ननद ने कुल्हाड़ी से किया हमला

पाली में 26 साल विवाहिता पर सास-ननद ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। लहूलुहान करने के साथ ही प्राइवेट पार्टी में मिर्ची पाउडर डाल दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आटा-साटा प्रथा में हुई थी शादी, विवाद के चलते रह रही थी पीहर में रोहट थाना अधिकारी पदमपाल सिंह ने बताया- महिला की शादी साल 2017 में आटा-साटा प्रथा में हुई थी। पारिवारिक विवादों के चलते वह पिछले कुछ समय से अपने दो बच्चों के साथ पीहर में रह रही थी। परिजनों और समाज के समझाने के बाद 22 जनवरी 2026 को वह वापस ससुराल लौटी थी। पीड़िता का पति काम के सिलसिले में महाराष्ट्र में रहता है और घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। रात 10 बजे अचानक हमला, पैरों पर किए कई वार पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 28 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे वह गांव में अपनी दादी सास के पास मौजूद थी। इसी दौरान उसकी सास और ननद महाराष्ट्र से वहां पहुंचीं। आते ही दोनों ने अचानक कुल्हाड़ी से उसके पैरों पर कई वार कर दिए, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची पाउडर डाल दिया। दादी सास ने बचाई जान महिला की चीख-पुकार सुनकर दादी सास मौके पर पहुंचीं और किसी तरह बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर पीहर पक्ष के लोग भी गांव पहुंचे और गंभीर हालत में घायल विवाहिता को हॉस्पिटल लेकर गए। सास-ननद के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी रोहट थाना पुलिस ने पीड़िता के भाई की रिपोर्ट पर आरोपी सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *