पेंड्रा में मतदान जागरूकता रैली:चुनाव में वोटिंग बढ़ाने का लक्ष्य, मतदान प्रेरित के लिए अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आज एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली में नगर पालिका के सैकड़ों अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मतदाताओं को जागरूक करने और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ भी ली। रैली का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों में मतदान प्रतिशत को बढ़ाना और लोकतंत्र के इस महापर्व में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का महत्व समझाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *