बालोद जिले की गुंडरदेही नगर पंचायत में भाजपा ने प्रमोद जैन को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने 10 साल पहले नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे केके राजू चंद्राकर पर भरोसा जताया है। दोनों प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रमोद जैन का कहना है कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी। विकास के नाम से शून्य रहा पिछला 10 साल – कांग्रेस वहीं कांग्रेस प्रत्याशी चंद्राकर अपने पिछले कार्यकाल के विकास कार्यों को याद दिला रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि भाजपा उनके जैसा विकास कभी नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि जो व्यवस्था मैंने 10 साल पहले कराई थी वही व्यवस्था आज भी है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में कोई नयापन यहां पर देखने को नहीं मिला है, जनता इस बात को बखूबी समझती है और हम इस बार फिर से जीत कर आएंगे। विकास को चुनने कमल के साथ लोग – प्रमोद भाजपा के प्रत्याशी प्रमोद जैन ने कहा कि केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है ऐसे में लोग विकास को चुन रहे हैं और खुद आगे आ रहे हैं, पूरे शहर में जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को मतदान के दिन सारा समर्थन भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आएगा। चुनाव प्रचार में जुटे दोनों प्रत्याशी चुनाव प्रचार में दोनों प्रत्याशियों को अपनी-अपनी पार्टियों के दिग्गजों का साथ मिल रहा है। जहां भाजपा प्रत्याशी प्रमोद जैन को पूर्व विधायक राजेंद्र राय का समर्थन मिल रहा है, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी केके राजू चंद्राकर के साथ वर्तमान विधायक कुंवर सिंह निरंतर प्रचार में जुटे हैं।


