हिमाचल के अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी शुरू:टूरिस्ट को ऊंचे क्षेत्रों में न जाने की एडवाइजरी; अगले 48 घंटे एक्टिव रहेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस

हिमाचल प्रदेश की अधिक ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। अटल टनल रोहतांग में सुबह से हल्का हिमपात हो रहा है। इसे देखते हुए लाहौल स्पीति पुलिस ने टूरिस्ट और स्थानीय लोगों को ऊंचे क्षेत्रों की अनावश्यक यात्रा टालने की एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग की माने तो आज और कल प्रदेश के ज्यादातर भागों में अच्छी बारिश व बर्फबारी की संभावना है। पर्यटन स्थल कुफरी, नारकंडा, मनाली, सोलंग वेली, डलहौजी, सिस्सू और आसपास के क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो सकती है। 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों में आज दोपहर बाद से कल शाम तक अच्छी बारिश की संभावनाएं है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और चंबा में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य जिलों में आसमानी बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस दो दिन एक्टिव रहेगा। इससे सूखे जैसे हालात से राहत की उम्मीद की जा रही है। क्योंकि प्रदेश में इस साल पहले मानसून में सामान्य से 19 प्रतिशत कम, फिर पोस्ट मानसून सीजन (1 सितंबर से 30 नवंबर) में भी सामान्य से 98 प्रतिशत कम बादल बरसे। जनवरी में भी सामान्य से 83 प्रतिशत कम बारिश हुई। कल्पा का पारा सामान्य से 9.8 डिग्री अधिक हुआ बारिश-बर्फबारी से पहले तापमान में भारी उछाल आया है। प्रदेश के कई शहरों का पारा सामान्य से ज्यादा हो गया है। कल्पा के तापमान में सबसे ज्यादा 9.8 डिग्री का उछाल आया है और कल्पा का अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री पहुंच गया है। शिमला का तापमान सामान्य से 9.5 डिग्री ज्यादा इसी तरह शिमला का तापमान में भी नॉर्मल की तुलना में 9.5 डिग्री उछाल के साथ 21.5 डिग्री पहुंच गया है। मनाली का तापमान भी 6.4 डिग्री के उछाल के साथ बाद 18.2 डिग्री, भुंतर का तापमान भी 7.3 डिग्री ज्यादा के साथ 25.2 डिग्री हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश बर्फबारी के बाद तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की कमी आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *