गौरेला नगर पालिका चुनाव में प्रचार के लिए लगाए पोस्टर को फाड़ने का मामला सामने आया है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक शर्मा के प्रचार पोस्टर को अज्ञात लोगों ने फाड़ दिया। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक शर्मा ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर विरोधी असामाजिक तत्वों का सहारा ले रहे हैं। दोषियों पर कार्रवाई की मांग अशोक शर्मा ने गौरेला थाने एवं जिला निर्वाचन आयोग से इस घटना की शिकायत कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा अब तक चुनाव शांतिपूर्ण था, लेकिन अब माहौल बिगाड़ने की साजिश हो रही है कांग्रेस समर्थकों में भी नाराजगी शर्मा ने कहा प्रशासन तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करे और दोषियों को सजा दिलाए, ताकि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। इस घटना के बाद कांग्रेस समर्थकों में भी नाराजगी देखने को मिली है।


