HRTC की 280 नई बसें जल्द चलेगी:240 साधारण और 40 वोल्वो शामिल, उपाध्यक्ष बोले- 6 महीने में बदलेगी तस्वीर

हिमाचल में जल्द नई बसे शुरू की जाएंगी। हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HRTC) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बिलासपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान निगम के विस्तार और सुधार की बड़ी योजना का खुलासा किया। वर्मा ने बताया कि निगम के बेड़े में जल्द ही 240 नई साधारण बसें और 40 वोल्वो बसें शामिल की जाएंगी। वोल्वो बस इसी सप्ताह से सेवा में जुड़ने लगेंगी। दो दिन पहले पदभार संभालने वाले वर्मा ने कहा कि HRTC को पटरी पर लाने के लिए कई नई योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने HRTC को हिमाचल की लाइफ लाइन बताते हुए कहा कि यह वहां भी सेवाएं देती है, जहां अन्य परिवहन साधन नहीं पहुंच पाते। उनका लक्ष्य है कि निगम की सेवाओं का फायदा प्रदेश के हर नागरिक तक पहुंचे। निगम के सामने मौजूद चुनौतियों को स्वीकार करते हुए वर्मा ने कहा कि वह घाटे से उबरने के लिए विशेष योजनाएं बनाएंगे। उन्होंने ड्राइवर-कंडक्टर के बकाया भुगतान को जल्द निपटाने का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप आगामी छह महीनों में HRTC को एक नए और बेहतर स्वरूप में तब्दील करने का लक्ष्य रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *