अजमेर के धोलाभाटा क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के घर से सोने की कंठी व बोर चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अलवर गेट थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। राधाकृष्ण मन्दिर धोलाभाटा अजमेर निवासी विमला (75) पत्नी जीतमल चौहान ने बताया-वह घर पर अकेली ही रहती है। रात के समय दरवाजे के लॉक तोड़कर अज्ञात चोर सोने के जेवरात में बोर व कंठी ले गए। रात को आभास भी हुआ लेकिन वह डर के मारे में बोल नहीं पाई। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई मोतीलाल को सौंपी है। पढें ये खबर भी… पीने का पानी भी नसीब नहीं, लोगों ने प्रदर्शन किया:बोले- गैस लाइन बिछाने के लिए जगह-जगह खुदाई की, पानी की पाइप लाइन टूटी अजमेर के तानाजी नगर के लोगों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा। क्षेत्र में पानी की लाइन भी है लेकिन पानी घर तक नहीं पहुंच रहा। ऐसे में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


