लुधियाना में गैंगस्टर की लाश रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन:पुलिस कस्टडी में इलाज के दौरान हुई थी मौत, पत्नी भी जेल में बंद

पंजाब के गैंगस्टर सागर का शव लेकर परिजनों ने बुधवार को परिजनों ने शहर के आरती चौक पर धरना दिया। कुख्यात गैंगस्टर सागर न्यूटन की पुलिस कस्टडी में पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसे लेकर परिजनों सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। परिजनों ने सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और न्याय की मांग की। मृतक के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे को अस्पताल में डॉक्टरों और पुलिस की मिलीभगत से जहर देकर मारा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पहले से ही उनके बेटे को प्रताड़ित कर रही थी, जिससे वह काफी परेशान था। वकील का पुलिस पर आरोप
गैंगस्टर के वकील साहिल शर्मा ने कहा कि सागर न्यूटन की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पिछले एक सप्ताह से पुलिस उसे इलाज के बहाने विभिन्न अस्पतालों में घुमा रही थी। पुलिस अब किडनी फेल होने और शुगर लेवल कम होने जैसे बहाने बना रही है, जो पूरी तरह से झूठ है। वकील ने कहा कि वे इस मामले को हाईकोर्ट में ले जाएंगे, क्योंकि मौत पुलिस कस्टडी में हुई है और इसके लिए पुलिस को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। परिजनों ने न्यायिक जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 20 अगस्त 2024 को लुधियाना पुलिस ने यूपी से दबोचा था
बता दें कि लुधियाना पुलिस को काफी समय से गैंगस्टर सागर न्यूटन की तलाश थी। 20 अगस्त 2024 को यूपी के बिजनौर से उसे काबू किया गया था, जहां वह पुलिस की चेतावनी के बाद अपने किसी रिश्तेदार के घर से भाग गन्ने के खेत में जाकर छिप गया था। सागर की पत्नी भी है जेल में बंद
गैंगस्टर सागर न्यूटन की पत्नी वंशिका भी जेल मे बंद है। दरअसल सागर न्यूटन पुलिस को कई बार धमकियां दे चुका था कि अगर पुलिस ने उसकी पत्नी को नहीं छोड़ा तो वह गैंगस्टर का काम नहीं छोड़ेगा और अगर उसकी पत्नी को रिहा किया तो वह खुद सरेंडर कर देगा। 19 आपराधिक मामले हैं दर्ज, सभी की ली थी जिम्मेवारी
सागर न्यूटन पर 19 करीब आपराधिक केस दर्ज हैं और सभी केस की जिम्मेवारी वह खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लेता था। जिसके बाद पंजाब सरकार व पुलिस ने सागर के दस से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट भी बद कर दिए थे। लुधियाना पुलिस ने 20 अगस्त 2024 को सागर न्यूटन को दुगरी इलाके में एक घर में घुसकर परिवार पर कातिलाना हमले के आरोप में काबू किया था। इस हमले में एक महिला की मौत भी हो गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *