गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले के पर्यटन स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैगा कुटिर, फेंसिंग, सौंदर्यीकरण, ट्यूबवेल, शेड निर्माण, होम स्टे, शौचालय और सीसी रोड जैसे सभी निर्माण कार्यों को 31 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया गया। पर्यटन समिति का गठन कलेक्टर ने कहा कि जिले में पर्यटन की बेहतर संभावनाएं हैं। स्थानीय लोगों की आजीविका को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन समितियों का गठन किया गया है। बैठक में चार पर्यटन समितियों को ऑनलाइन बुकिंग से प्राप्त राशि के चेक वितरित किए गए। समिति के लिए बजट तय लमना पर्यटन समिति को 19,800 रुपए, लक्ष्मण धारा पर्यटन समिति को 12,579 रुपए, राजमेरगढ़ पर्यटन समिति को 8,820 रुपए और झोझा पर्यटन समिति को 1,702 रुपए का चेक दिया गया। साथ ही सभी समितियों को क्यूआर मशीन भी प्रदान की गई। पर्यावरणविद संजय पयासी ने इको टूरिज्म के तहत राजमेरगढ़, झोझा जलप्रपात, परेवापाट, समुदलई, लक्ष्मण धारा और तिपान उद्गम जैसे प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की जानकारी दी। यहां मिलते है दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी उन्होंने यहां पाई जाने वाली दुर्लभ प्रजातियों के पक्षियों, तितलियों और जीव-जंतुओं के बारे में भी बताया। पर्यटन समितियां ट्रेकिंग, कैम्पिंग, नौकायान, आदिवासी नृत्य, स्थानीय व्यंजन और स्टार गेजिंग जैसी गतिविधियां संचालित कर रही हैं। आगामी तीन महीनों के लिए पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार की विस्तृत कार्य योजना भी प्रस्तुत की गई।


