NDS के 18 डेलिगेट्स ने कोंडागांव का दौरा किया:टाटामारी के प्राकृतिक सौंदर्य और शिल्प नगरी की कला से हुए अभिभूत;छत्तीसगढ़ी व्यंजनों ​​​​​​​का स्वाद लिया

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी), नई दिल्ली के 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कोंडागांव का एक दिवसीय दौरा किया। यहां उन्होंने स्थानीय स्वसहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उनके आजीविका संबंधी कार्यों की जानकारी ली। वरिष्ठ रक्षा अधिकारी संदीप एस. संधू के नेतृत्व में आए इस दल का स्वागत कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार ने किया। केशकाल नगर स्थित टाटामारी में प्रतिनिधिमंडल ने व्यू पॉइंट से मनोरम दृश्यों को अपने कैमरे में कैद किया। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों की प्रशंसा महिलाओं द्वारा बनाए गए पारंपरिक व्यंजनों, विशेषकर अरसा रोटी की अधिकारियों ने विशेष प्रशंसा की। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामरिक अध्ययन भ्रमण 2025 के तहत दल ने कोंडागांव की सांस्कृतिक धरोहर शिल्प नगरी का भी दौरा किया। बस्तर की कलाकृतियों की जानकारी ली कलेक्टर ने उन्हें बेलमेटल से निर्मित बस्तर की कलाकृतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य शिल्पकारों की कला और कौशल से अत्यधिक प्रभावित हुए और उन्होंने बेलमेटल निर्माण की बारीकियों को भी समझा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *