बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी की ओर से 26 जनवरी की सम्मानित सूची में दिनेश मांजू का नाम था। उसको मंत्री के.के. विश्नोई की ओर से सम्मानित भी किया गया। उसके बाद से लगातार निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने विरोध दर्ज करवाया। गुरुवार रात को जिला कलेक्टर टीना डाबी ने आदेश जारी करो अवार्ड वापस ले लिया। निर्दलीय MLA बोलीं जिसने डीप फेक वीडियो बनाया, उसको बाड़मेर में सम्मानित किया गया बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने विधानसभा में मीडिया से कहा- मैं बताना चाहती हूं कि हमारे देश में कहा जाता है कि ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवताः’। उस देश में महिलाओं की स्थिति कितनी दयनीय हो गई है। मैंने सदन में कल एक शब्द सुना कि ‘सशक्त नारी-हमारी जिम्मेदारी’। एक सशक्त नारी जो निर्दलीय चुनाव लड़कर आती है और एक बहुत बड़ा मार्जिन लेकर आती है। यह कहानी किसी और की नहीं, ऋतु बनावत की है। चुनाव जीतने के कुछ दिन बाद ही मेरी स्थिति ये कर दी गई कि एक डीप फेक वीडियो बनाया गया, जिससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। ऐसा करने वाला व्यक्ति जिसके खिलाफ मैंने एफआईआर, शिकायत दिनेश एमएन (एडीजी क्राइम) को दी। मैंने स्पीकर को लेटर लिखा। उनके दखल के बाद कार्रवाई हुई, गिरफ्तारियां हुई। लेकिन मुख्य अभियुक्त बाड़मेर के दिनेश मांजू को गिरफ्तार नहीं किया गया। उसके ठिकानों पर दबिश दी तो फरार हो गया। गणतंत्र दिवस पर उसे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मैं जानना चाहती हूं कि उसे सम्मानित करने का रिकमंडेशन किसने किया? कलेक्टर टीना डाबी ने अवार्ड लिया वापस जिला कलक्टर टीना डाबी ने बतायाि- जिला स्तरीय कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होने के लिए दिनेश मांजू का आवेदन प्राप्त हुआ था l जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा पर उसको सम्मानित किया गया l कलेक्टर ने बताया- मांजू के खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिलने पर यह पुरस्कार तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। कार्मिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू जिला कलक्टर ने बतायाि- जिला स्तरीय समिति के समक्ष मांजू के खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज होने संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कार्मिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है l


