राजस्थान में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट:कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, शीतलहर के कारण गिरा पारा, जानें- कब से बदलेगा मौसम

राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि के बाद बदले मौसम से सर्दी फिर से तेज हो गई है। शीतलहर के कारण सीकर,अलवार सहित कई जिलों के दिन-रात के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट हुई है। वहीं, 31 जनवरी से मौसम फिर बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले बुधवार को राज्य में कोहरा, धुंध रही और सर्द हवां से तापमान में गिरावट हुई। इससे सुबह-शाम के साथ दिन में भी सर्दी तेज रही। सबसे ज्यादा ठंडा एरिया बुधवार को पाली रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। कई जिलों में छाया कोहरा
राज्य में पिछले 24 घंटे में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर के एरिया में कोहरे का असर देखा गया। इन जिलों के अलावा बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी, जोधपुर, नागौर बेल्ट में भी हल्का कोहरा और धुंध रही। इस कारण बुधवार को अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। 31 जनवरी को फिर से शुरू होगा बारिश का दौर
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- 31 जनवरी से एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा, जिसके कारण जयपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के एरिया के बादल छाएंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। इस सिस्टम का असर 1 फरवरी को भी पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग के एरिया में रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *