धर्म नहीं बदलने पर पास्टर ने डराया, केस दर्ज:पास्टर बोला-धर्म परिवर्तन पर सब ठीक होगा नहीं तो प्रभु का प्रकोप, धर्मांतरण का बनाया दबाव

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के ग्राम संबलपुरी में जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। ग्राम संबलपुरी के रहने वाले उत्तरा कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार और ससुरालवालों ने ईसाई धर्म अपना लिया है। वो धर्म परिवर्तन नहीं करना चाहता। इधर, उनके घर आकर पास्टर संतोष मोसेस और उसकी पत्नी अनु मोसेस जबरदस्ती ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। साथ ही उसके परिवार के लोगों को प्रभु के प्रकोप का डर दिखाते हैं। इसके कारण उसके परिवार के लोग भी भयभीत हैं। नगर निगम में सफाईकर्मी उत्तरा कुमार ने बताया कि पास्टर और उसकी पत्नी ने गांव के रामेश्वर साहू पर भी धर्मांतरण का दबाव बनाया है। लगातार उनके दबाव बनाने से परेशान होकर निगमकर्मी ने पूरे मामले की शिकायत सकरी थाने में की है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। मूर्ति पूजा और हिन्दू धर्म के नाम पर भड़काते हैं पास्टर दरअसल, मिशनरी की दखल से कई परिवार परेशान हैं। उन्होंने बताया कि परिजन के बीमार होने या किसी भी तरह की परेशानी होने पर उन्हें प्रार्थना सभा में शामिल कराया जाता है। जिसके बाद सभी मिलकर प्रार्थना करते हैं। इसी तरह से लोगों को पहले प्रार्थना सभा में शामिल किया जाता है, जिसके बाद ऐसे लोगों की मदद कर उनका भरोसा जीतने का काम होता है। फिर धीरे-धीरे मूर्ति पूजा और हिंदू धर्म के खिलाफ बोलकर लोगों को बर्गलाया जाता है। ऐसे लोगों के पुरुष वर्ग जब दिन भर काम कर लौटते हैं तो मदद और दिल जीतने के बहाने खाना खिलाया जाता है। तब उन्हें यह पता नहीं चलता कि आने वाले समय में पत्नी और बच्चे धर्म बदलने के लिए दबाव डालेंगे। प्रसाद खाने वालों को बताया शैतान मिशनरी के प्रभाव में आने वाले परिवारों को घर में रखी भगवान की मूर्तियों और तस्वीरों से लेकर घर की दीवार पर भगवान की तस्वीर वाली टाइल्स उखाड़ने के लिए दबाव डाला जाता है। पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने बताया कि पास्टर पूजा-अनुष्ठान या फिर मंदिरों से बांटे जाने वाले प्रसाद खाने वालों को शैतान बताते हैं। हिंदू त्योहारों के दौरान पिकनिक, ताकि मन न भटके धर्म परिवर्तन करा चुके लोगों का त्यौहारों के उत्साह व पूजा-पाठ देखकर मन न भटके इसलिए उन्हें प्रार्थना के नाम पर तीन से चार दिनों तक दूर रखा जाता है। दिवाली पर्व पर जिले के सभी कलीसिया में धर्म परिवर्तन करा चुके लोगों को तिल्दा के चर्च में ले गए और दिवाली का पर्व खत्म होने के बाद 2 नवंबर को बिलासपुर लाया गया। जानिए यहां बढ़े धर्मांतरण के मामले सिरगिट्‌टी, पचपेड़ी, बेलगहना, रतनपुर, सीपत, चिंगराजपारा, चांटीडीह, सकरी, हाफा, मोपका, घुरू, तिफरा मन्नाडोल, मस्तूरी, लखराम, हरदीकला टोना। जनवरी में ही धर्मांतरण के 12 मामले सामने आए धर्म जागरण के पदाधिकारी भृगु अवस्थी के मुताबिक जनवरी महीने में ही धर्मांतरण के 12 मामले उनकी जानकारी में आए हैं। इनमें कुछ परिवारों को समझाइश दी गई है, जबकि बाकी परिवारों के संपर्क में हैं, ताकि उन्हें डराया-धमकाया न जा सके। अवस्थी ने बताया कि ज्यादातर स्थानों पर यह देखा गया है कि मिशनरी सामान्य मेल-जोल बढ़ाने के बाद पिकनिक या खाने-पीने के लिए जोड़ते हैं, फिर इसी दौरान अंताक्षरी के बहाने प्रार्थना कराने लगते हैं। इसके बाद लोगों को अलग-अलग तरीके से प्रलोभन दिया जाता है। हॉस्पिटल में जाकर प्रार्थना कराने के मामले भी सामने आए हैं। CSP बोले- शिकायत पर केस दर्ज नगर निगम के कर्मचारी ने धर्मांतरण करने के लिए दबाव बनाने की शिकायत की है। जांच के बाद दो लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। इसमें मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। दस से ज्यादा स्थानों पर धर्मांतरण में जुटे मिशनरी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दस से ज्यादा स्थानों पर मिशनरी धर्मांतरण कराने में जुटे हैं। ज्यादातर स्लम एरिया हैं। यहां गरीब व बीमार लोग निशाने पर होते हैं। स्लम एरिया की महिलाओं को पति की शराब की लत छुड़ाने के लिए प्रार्थना से जोड़ते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे दूसरी महिलाओं को भी साथ ले जाते हैं। उनके साथ पिकनिक मनाते हैं। चिकन-मटन खिलाते हैं। जब भरोसा जीत लेते हैं, तब बपतिस्मा दिलाते हैं यानी धर्म बदलवाते हैं। इससे पहले बच्चों की पढ़ाई से लेकर नौकरी दिलाने का झांसा देते हैं। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर बवाल:बलरामपुर से पास्टर समेत 4 गिरफ्तार, बाइबिल-प्रचार सामग्री जब्त; रायपुर में हिंदू संगठनों ने घेरा पादरी का घर रविवार को रायपुर और बलरामपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल हुआ है। राजधानी के मोवा इलाके में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक घर के बाहर हंगामा किया। आरोप था कि, एक पादरी अपने घर पर प्रार्थना सभा आयोजित कर धर्मांतरण करवा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *