रायपुर में सट्टेबाज गिरफ्तार, आईफोन जब्त:ऑनलाइन जुआ मामले में आरोपी पर कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल से लोगों से पैसे लेकर ऑनलाइन सट्टा खिलाता था। यह न्यू राजेंद्र नगर थाना इलाके का मामला है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 29 जनवरी 2026 को मिलेनियम कैफे, महावीर नगर चौक के पास संतोष वाधवानी (35) मोबाइल से लोगों से पैसे लेकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है। सूचना के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल और न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेड कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की जांच की तो उसके पास एक एप्पल आईफोन 15 (सफेद, 30,000 रुपए मूल्य) बरामद हुआ। आरोपी ने नसीब डॉट कॉम के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाने की बात स्वीकार की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज किया और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *