धर्मशाला के विधायक को मिली जान से मारने की धमकी:घर के पते पर भेजी चिट्ठी, पुलिस में शिकायत, जांच की मांग

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के धर्मशाला से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुधीर शर्मा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक के निजी सचिव शुभम सूद ने आज शाम के वक्त धर्मशाला पुलिस थाना में इसे लेकर रपट दर्ज करवाई है। शुभम सूद ने चिट्टी भेजने का वाले व्यक्ति का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, सुधीर शर्मा के रक्कड़ स्थित घर पर आज दोपहर के वक्त एक चिट्ठी मिली, जिसमे विधायक और उनके परिवार को मारने की धमकी दी गई है। यह चिट्टी किसी अंजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई है। धर्मशाला पुलिस ने विधायक को मिली धमकी की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। बीते साल भी मिली थी धमकी बता दें कि बीते साल भी 23 फरवरी को सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली थी। तब विदेश में छिपे एक गैंगस्टर के गुर्गों ने धमकी दी थी। सुधीर के पर्सनल स्टाफ को विदेशी नंबर से दो बार कॉल आया था, जिसमें विधायक को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस बार चिट्‌ठी के जरिए यह धमकी मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *